Pages

Saturday 21 January 2012


एक बार लब से छुआ कर तो देखिये
एक बार लब से छुकर तो देखिये,
चीज़ लाजवाब है पीकर तो देखिये।

बड़ी हसीं शय है कहते हैं इसे शराब,
दवा दर्दे दिल है आजमाकर तो देखिये।

उदासी खराशें थकान मिट जाएँगी,
जाम से जाम टकरा कर तो देखिये।

गम ही गम हैं यहाँ कौन कहता है,
ख़ुशी महक उठेंगी पीकर तो देखिये।

इसका अलग निजाम है जान जाओगे,
इसके साथ जरा लहरा कर तो देखिये।

तहे दिल से करोगे इसे तुम सलाम,
एक बार अपना बना कर तो देखिये।

No comments:

Post a Comment

आपका बहुत बहुत शुक्रिया जल्द ही हम आपको इसका जवाब देंगे ...